पटियाला/ 4 April
सरकारी हाई स्कूल नवा रखड़ा (पटियाला—3) में सेवियर क्लब (रजि.) पटियाला की ओर से पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्कूल की मुख्य अध्यापिका सुखप्रीत कौर तथा समूचे स्टाफ ने पौधे लगवाने में पूरा सहयोग दिया। स्कूल परिसर में डेक, सहुंजना , चांदनी तथा देसी गुलाब के पौधे लगाए गए। स्कूल प्रमुख ने क्लब के सक्रिय सदस्यों पवन गर्ग, चमन शर्मा, राज सिंह, अवतार सिंह और परमवीर सिंह का विशेष रूप से धन्यवाद किया।क्लब के प्रमुख पदाधिकारियों पवन गर्ग और चमन शर्मा ने कहा कि मानव जीवन को सुरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाना आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुका है। उन्होंने बताया कि यदि विदेशों की तुलना की जाए तो वहां प्रति व्यक्ति के हिस्से में हजारों पेड़ आते हैं, जबकि भारत में यह आंकड़ा काफी चिंताजनक है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने आसपास पौधे लगाकर उनकी देखभाल करनी चाहिए, ताकि भविष्य में आने वाले पर्यावरणीय संकट से बचा जा सके। स्कूल प्रमुख ने कहा कि प्रातःकालीन सभा के दौरान विद्यार्थियों को पेड़ों के महत्व के बारे में नियमित रूप से जागरूक किया जाता है। उल्लेखनीय है कि क्लब की ओर से पर्यावरण संरक्षण के तहत हर रविवार सफाई अभियान चलाकर प्लास्टिक कचरे को हटाने का कार्य भी किया जा रहा है।
